फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh said, BJP is humiliating farmers, farmers are not getting the price of their produce

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, किसानों को अपमानित कर रही भाजपा, किसानों को नहीं मिल रहा उपज का दाम

Tue, 02 Nov 2021 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Nov 2021 11:19 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। बिचौलियों और अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान परेशान हैं।

विज्ञापन
SP President Akhilesh said, BJP is humiliating farmers, farmers are not getting the price of their produce
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुली है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बराबर आश्वासन देते रहे हैं कि किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी, लेकिन यह झूठ साबित हो रही है।

विज्ञापन


अखिलेश मंगलवार को लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। बिचौलियों और अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। साढ़े चार साल बीत गए, लेकिन जनहित का कोई काम नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यों को अपना बताकर भाजपाई जश्न मना रहे हैं। जबकि किसानों के घरों में अंधेरा है। वे साल भर से आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके घरों में दिवाली पर भी अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में भाजपा जनता को भटकाने पर लगी है। लेकिन मतदाता सजग हैं। जनता की आशा भी सपा से है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करें। जनता को भाजपा की सच्चाई बताएं और सपा सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराएं।


सपा की सदस्यता ली
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली। इनमें राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले महासभा की अध्यक्ष निर्देश सिंह, बलिया बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम आशीष गौतम, जौनपुर के विवेक यादव आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed