फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp party preparations

23 से व्यापारी खींचेंगे सपा का रथ

Tue, 18 Feb 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
sp party preparations

पिछड़ों व युवाओं के बाद अब व्यापारी समाजवादी पार्टी व प्रदेश सरकार की

विज्ञापन
उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

23 फरवरी को राजधानी से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व्यापारी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह रथ प्रदेश के प्रमुख शहरों में जाकर व्यापारियों के बीच सपा की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों को रखेगा। सपा सुप्रीमो खुद ध्यान रख रहे हैं कि किसी भी स्तर पर लोकसभा चुनाव तैयारियों में चूक न रह जाए।

पहले सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा शुरू कर पिछड़ों व अति पिछड़ों के बीच पार्टी व सरकार के बीच नीतियों का प्रचार किया गया। एक से सात फरवरी तक नौजवानों ने गांव-गांव साइकिल यात्राएं चलाईं। अब यही काम व्यापारी करेंगे।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी रथ ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और समाजवादी व्यापार सभा मिलकर निकालेंगे।

इसकी अगुवाई ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed