{"_id":"60a26ee8c57b035e7107f90a","slug":"sp-mp-azam-khan-came-out-of-icu-shift-from-icu-to-general-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सपा सांसद आजम खां की हालत में सुधार, आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सपा सांसद आजम खां की हालत में सुधार, आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट
Tue, 18 May 2021 12:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 May 2021 12:05 PM IST
सार
सपा सांसद आजम को अब ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। लेकिन अभी कुछ दिन वह क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा सांसद आजम खां की हालत में सुधार है। अब उन्हें ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सोमवार को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी कुछ दिन क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खां की हालत में लगातार सुधार हुआ है। सोमवार को चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की। सभी पैरामीटर्स पर बेहतर पाए जाने के बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
फेफड़े का संक्रमण कम होने लगा है। संक्रमण पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। इस वजह से विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। वह परिजनों से बातचीत भी कर रहे हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला की हालत ठीक है।
विज्ञापन