फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MP Awadhesh Prasad speaks about bypoll on Milkipur assembly seat.

UP: सांसद अवधेश बोले- मुख्यमंत्री चाहे जितनी बार आएं मिल्कीपुर की जनता सपा प्रत्याशी को ही बनाएगी विधायक

Mon, 06 Jan 2025 04:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jan 2025 04:55 PM IST
सार

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता ने निर्णय ले लिया है कि इस सीट पर सपा के प्रत्याशी की ही जीत होगी। चाहे कितने भी मंत्री जीत के लिए तैनात कर दिए जाएं।

विज्ञापन
SP MP Awadhesh Prasad speaks about bypoll on Milkipur assembly seat.
फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितनी बार आएं, चाहे जितने मंत्री लगा दें लेकिन मिल्कीपुर की जनता ने तय कर लिया है कि अवधेश प्रसाद के पुत्र सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को ही विधायक बनाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे एक बार आएं, 10 बार आएं, चाहे रोज आएं लेकिन मिल्कीपुर की जनता पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2027 के चुनाव का रास्ता मिल्कीपुर से ही निकलेगा। यहां से एक संदेश जाएगा कि 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। वहीं, राम मंदिर में दर्शन के सवाल पर सांसद ने कहा कि मेरा तो पूरा परिवार राममय है। मेरे पूर्वजों का नाम राम से ही शुरू होता है। मेरे बाबा का नाम, मेरे पिता का नाम, मेरे मामा का नाम और मेरे ससुर के नाम के आगे व पीछे राम लगा हुआ है लेकिन भाजपा के किसी नेता के नाम के आगे और पीछे राम नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: गलन और कोहरे के बीच होगी बारिश की भी एंट्री, प्रदेश के इन हिस्सों में हो सकती है बरसात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जटिल प्रक्रिया करके डॉक्टरों ने बचाई एक साथ तीन जान, गर्भवती महिला का सिकुड़ गया था दिल का वॉल्व




अपवाद के रूप में छोड़ दिया जाए तो एक दो नेताओं के नाम के आगे और पीछे राम हो सकता है। यहां तो पूरा राममय है। हम सौभाग्यशाली हैं कि मेरे बाबा से लेकर पिता से लेकर ससुर तक सबके नाम के आगे और पीछे राम का नाम लगा हुआ है। हमारे रोम रोम में राम हैं। हमारी विचारधारा मर्यादा पुरुषोत्तम राम से जुड़ी है जिस मर्यादा को भाजपा ने विखंडित किया है उस राम की मर्यादा को केवल अयोध्या में ही नहीं पूरे देश में स्थापित करने का काम करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed