{"_id":"615469ec8ebc3e4afc3690bb","slug":"sp-mla-made-indecent-remarks-on-brahmins-and-kshatriyas-case-filed-in-kotwali-nagar-on-the-complaint-of-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक ने ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर की अभद्र टिप्पणी : भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली नगर में दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक ने ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर की अभद्र टिप्पणी : भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली नगर में दर्ज हुआ मुकदमा
Wed, 29 Sep 2021 06:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:58 PM IST
सार
सपा विधायक अबरार अहमद ने पिछले सोमवार को शहर के एक मैरिज लॉन में हो रही सपा की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा की उपस्थिति में मीडिया चैनलों के सामने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जाने पर लग रहे आरोपों के सवाल पर ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
अबरार अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर में इसौली के सपा विधायक का एक बार फिर विवादित बयान सामने आने से बाह्मणों और क्षत्रियों में खासी नाराजगी है। बुधवार को इसौली क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार बल्दीराय को दिया। दूसरी तरफ भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली नगर में सपा विधायक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक अबरार अहमद ने पिछले सोमवार को शहर के एक मैरिज लॉन में हो रही सपा की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा की उपस्थिति में मीडिया चैनलों के सामने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जाने पर लग रहे आरोपों के सवाल पर ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस बीच विधायक की पूरी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने पर जिले के ब्राह्मण और क्षत्रिय समुदाय में रोष फैल गया।
विज्ञापन
बुधवार को सैकड़ा भर लोग विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानवाधिकार फरियादी संघ के जिला अध्यक्ष सर्वोदय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बल्दीराय एसडीएम के पास पहुंच गए। लोगों ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया। दूसरी तरफ भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी की तहरीर पर कोतवाली नगर में इसौली के सपा विधायक अबरार अहमद के खिलाफ ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर अमर्यादित बयान देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तोड़मरोड़ कर पेश किया गया बयान: विधायक
वायरल वीडियो पर सपा विधायक अबरार अहमद ने कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर वायरल किया गया है। जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक बनने तक सभी वर्गों का उन्हें हमेशा समर्थन मिलता रहा है। इसौली विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के उन्होंने विकास कराया है। कुड़वार, धनपतगंज, बल्दीराय, दूबेपुर बिकास खंडों में प्राथमिकता पर कार्य कराए गए हैं।