{"_id":"62d465abe1c3f42b0766fb8c","slug":"sp-mla-irfan-solanki-car-who-came-to-visit-lulu-mall-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lulu Mall Lucknow: लुलु मॉल घूमने आए सपा विधायक की गाड़ी तोड़ी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lulu Mall Lucknow: लुलु मॉल घूमने आए सपा विधायक की गाड़ी तोड़ी, मुकदमा दर्ज
Mon, 18 Jul 2022 01:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:12 AM IST
सार
लुलु मॉल घूमने आए सपा विधायक इरफान सोलंकी की गाड़ी का पिछला शीशा और लाइटें किसी ने तोड़ दी हैं। सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए रविवार को इरफान सोलंकी लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन
सपा विधायक की गाड़ी का शीशा तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी रविवार शाम को लुलु मॉल घूमने आए थे। मॉल के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी थी। किसी ने उनके गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वापस आने पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने रियाज सोलंकी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सपा विधायक सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए रविवार को लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, कानपुर के शीशामऊ क्षेत्र से इरफान सोलंकी विधायक हैं। सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए रविवार को इरफान सोलंकी लखनऊ पहुंचे थे। शाम को भाई व साथियों के साथ लुलु मॉल घूमने के लिए गए थे। इस दौरान एसयूवी को मॉल के बाहर खड़ी कर दिया था। इसके बाद वह अंदर घूमने चले गए।
विज्ञापन
एडीसीपी के मुताबिक, वापस बाहर आए तो देखा कि एसयूवी का पिछला शीशा और लाइटें किसी ने तोड़ दी हैं। पास में ही बीयर की बोतल पड़ी मिली। एडीसीपी के मुताबिक, सोलंकी के भाई रियाज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन