SP vs BJP : बाबू स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलकर राजनीति के सूरमाओं ने मिटाई थकान ...पर क्रिकेट के मैदान पर सपा के विधायक पडे़ भारी
क्रिकेट के मैदान में सपा विधायक भाजपा विधायकों से बेहतर साबित हुए। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मैत्री मैच में सपा विधायकों ने भाजपा विधायकों को पांच विकेट से हरा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम दिनों से इतर मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का नजारा बदला हुआ था। मौका था एक मैत्री क्रिकेट मुकाबले का, जिसमें सियासत के खिलाड़ी राजनीति से ब्रेक लेकर जीत के लिए जोर आजमाइश करने उतरे। राजनीति से उलट क्रिकेट मुकाबले की बाजी सपा विधायकों (टीम बी) की टीम की झोली में पांच विकेट के साथ गई। हालांकि दोनों टीमों को आपस में मिलाजुला कर बनाया गया था। पार्टियाें खेल के माध्यम से विधायकों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मुकाबले में टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे खूब मजे लिए। मैच के बाद समाजवादी पार्टी के विधायकों ने ट्रॉफी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी। मैत्र के बाद कुछ विधायकों ने अपने ट्विटर हैंडल से मुकाबले की जानकारी भी बांटी।
सपा इलेवन ने टास जीतकर भाजपा को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 90 रन बनाए। रितेश गुप्ता ने 37 और पीएन पाठक ने 24 रन की पारी खेली। अतुल प्रधान ने दो विकेट लिए। जवाब में सपा की टीम ने 13.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच राम सिंह पटेल ने एक छोर संभालते हुए 29 गेंदों पर नाबाद 36 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। सोमेंद्र तोमर और पीएन पाठक दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मुकाबले का शुभारंभ किया।
टीम ए (भाजपा)- संजय शर्मा, प्रकाश द्विवेदी, दानिश अंसारी, डॉ. सोमेंद्र तोमर, रीतेश गुप्ता, अभिजीत सांगा, अजय, चंदन चौहान, सुभाष यदुवंशी, सुरेंद्र मैथानी, गुड्डू राजपूत। टीम बी (सपा)- अतुल प्रधान, राम सिंह, हिमांशु यादव, उत्कर्ष, पंकज सिंह, शोएब अंसारी, फईम, उमर, जावेद, फि रोज, रमेश मिश्रा।
Samajwadi party MLA's cricket team defeated BJP MLA's cricket team in friendly match today at K D Singh stadium, Lucknow pic.twitter.com/N7aaJYko5V
— Umar Ali Khan MLA (01-Behat,Saharanpur) (@umarpathed) June 7, 2022
जीत के बाद सपा विधायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने गए। अखिलेश ने सभी को जीत की बधाई दी।