फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp ministers in trouble

...तो सपा के मंत्रियों की कुर्सी छीन लेंगे मुलायम

Tue, 22 Oct 2013 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
sp ministers in trouble

मुलायम ने

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को एक तरह से मंत्रियों की परफॉरमेंस से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में जिन मंत्रियों के क्षेत्रों में पार्टी पीछे रहेगी, उन्हें इसका जवाब देना होगा।

सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने संकेत दिया कि खराब फरफॉरमेंस पर मंत्री पद भी जा सकता है। जो मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, वे भी अपनी सीटों पर प्रदर्शन पर ध्यान रखें।

आपराधिक मामलों में तत्काल हो कार्रवाई
पूर्वांचल के एक पदाधिकारी ने कहा कि फिरौती और धमकी के कुछ मामले सामने आए हैं। इस पर सपा मुखिया ने बलराम सिंह यादव से पूछा, आपके इलाके की घटना है, क्या कार्रवाई हुई? फिर खुद ही कहा, ऐसे मामलों में लीलापोती न हो। 24 घंटे में कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें: बसपा नेताओं की आपसी फूट में खुला लैकफेड घोटाला

आजमगढ़-बरेली में रैली नहीं, महारैली
आजमगढ़ में 29 अक्तूबर और बरेली में नौ नवंबर को प्रस्तावित रैलियों को महारैलियां बनाने पर जोर दिया गया। इन इलाकों के नेताओं ने रैली की तैयारियों की जानकारी दी।

नेताओं की शिकायत पर अधिकारियों की लगेगी क्लास
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने 17 पिछड़ी जातियों की अधिकार यात्रा और पिछड़ी जातियों की सामाजिक न्याय यात्रा को भी सफल बनाने पर जोर दिया। कहा कि रैलियों और रथयात्राओं के लिए ब्लॉक स्तर तक वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जाए।

मुस्लिमों के लिए खूब किया काम
मुलायम ने मुस्लिमों की अनदेखी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक हितों के लिए पूरा काम कर रही है।

दसवीं पास मुस्लिम लड़कियों को 30-30 हजार रुपये देने पर हमारी आलोचना भी हो रही है। पावरलूमों को किसानों की तरह बिजली दी जा रही है। अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के लिए बजट में 3000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ से जुड़ी खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed