फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp minister dies in train accident

मुलायम की मीटिंग से पहले मंत्री की मौत

Tue, 20 May 2014 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
sp minister dies in train accident

यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सतई यादव की सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


लखनऊ में सपा की एक मीटिंग में हिस्सा लेने आ रहे सतई यादव अपनी कार से जौनपुर से आ रहे थे।

रास्ते में पड़ी एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करे वक्त उनकी कार को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से मौके पर ही सतई यादव समेत तीन अन्य की मौत हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने जांच के आदेश दिये हैं।

पैसेंजर ट्रेन ने रौंद दी कार

sp minister dies in train accident

मिल रही जानकारी के मुताकि गौराबाद शाहपुर के खांसा गांव के पास मानवरहित रेल फाटक पर यह दुर्घटना हुई।

बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री सतई यादव सुबह 10 बजे जौनपुर-औढ़िहार के पास एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग से गुजर रहे थे। इस बीच औढ़िहार से जौनपुर की ओर पैसेंजर ट्रेन भी आ गई।

पैसेंजर ट्रेन ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह करीब 150 मीटर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राज्यमंत्री और उनके दो समर्थकों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही बने थे राज्यमंत्री

sp minister dies in train accident

खबर यह भी है कि इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर फोर्स पर पथराव किया। काफी देर तक वहीं शव पड़े रहे हालांकि, कुछ देर में वहां पुलिस पहुंची और हालात को काबू में कर लिया।

गौरतलब है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य सतई यादव को अखिलेश सरकार ने फरवरी 2013 में राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

धर्मापुर क्षेत्र के खलिसहां ग्राम निवासी सतई यादव को उत्तर प्रदेश नियोजन विभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतई के बेटे की रविवार रात ही शादी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed