फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp may take u turn on azam khan

पहले आजम पर अटैक, अब मुलायम सॉफ्ट

Thu, 12 Sep 2013 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
sp may take u turn on azam khan

आज दोपहर एक बजे तक आगरा में सपा की प्रेस कांफ्रेंस होने की उम्मीद जताई जा रही थी।

विज्ञापन


लेकिन, सपा के सिपहसालार मीडिया द्वारा आजम खां पर पूछे जाने वाले सवालों से चिंतित थे।

इन्हीं सवालों से बचने के लिए तय हुआ कि प्रेस कांफ्रेंस नहीं की जाएगी।

हालांकि, अब खबर आ रही है प्रेस कांफ्रेंस हो गई। जो बातें सपा सुप्रीमो ने कहीं, उससे साफ हो गया है कि सपा ने आजम पर लीपापोती करने का मन बना लिया है।

उन्होंने आजम पर सॉफ्ट रुख अपनाते हुए कहा, 'आजम मुझसे नाराज नहीं हो सकते। कैबिनेट में ना आने का जवाब सीएम यानी अखिलेश यादव देंगे।' मुलायम ने यहां तक कहा कि आजम की कुछ परेशानियां थीं, जिनकी वजह से वो बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

हालांकि, वहीं बगल में बैठे अखिलेश एक सावल के जवाब में कह बैठे कि आजम को कहीं जाना था। इसकी वजह से वो नहीं हआ पाए। यानी, सपा में ही यह तय नहीं हो सका कि आजम पर क्या स्टैंड लेना है।
विज्ञापन


पढ़ें: रामगोपाल ने मांगा आजम खान से इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आजम खां का 'कोपभवन' क्यों बनी कोठी नं तीन?


दूसरी तरफ, आजम के खेमे से कोई आवाज नहीं आ रही है। न आजम किसी से मिल रहे हैं, न ही किसी का फोन खुद उठा रहे हैं। यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि रामगोपाल और नरेश अग्रवाल जैसे पार्टी के पुराने नेताओं के सख्त रुख के बाद पार्टी क्या रुख अपनाती है।

बहरहाल, यह तो तय माना जा रहा है कि एक खेमे को नाराजगी ही हाथ लगेगी। अगर मुलायम ने आजम का भी मुलायम रवैया अख्तियार किया, तो रामगोपाल का नाराज होना लाजिमी होगा।

आजम खेमे ने किया पलटवार

इस बीच, आजम खेमे की ओर से भी पलटवार की खबर आ रही है। आजम खां के करीबी माने जाने वाले सपा नेता राफे राना ने नरेश अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को बोलने का हक नहीं है, जिनका खुद कोई वजूद नहीं। राना ने कहा कि नरेश अग्रवाल ऐसे नेता हैं, जो 24 घंटे की सरकार का भी साथ जाने को तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed