फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP may field Maulana Mohibullah for Rampur seat in Loksabha Election 2024.

Rampur: रामपुर में सपा मौलाना मुहिबुल्लाह को बना सकती है प्रत्याशी, जामा मस्जिद के हैं इमाम

Wed, 27 Mar 2024 11:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

रामपुर में सपा मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बना सकती है। नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट जामा मस्जिद के इमाम हैं।

विज्ञापन
SP may field Maulana Mohibullah for Rampur seat in Loksabha Election 2024.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी में रामपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर मचे घमासान के बीच सपा मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बना सकती है। सूत्रों के अनुसार, आज मुहिबुल्लाह नदवी सपा के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मुहिबुल्लाह नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट जामा मस्जिद के इमाम हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस सीट पर प्रत्याशी उतारने को लेकर अखिलेश यादव ने आजम खां से सीतपुर जेल में मुलाकात की थी जिसमें आजम ने इस सीट पर अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। आजम खां इस बात से नाराज हैं कि अखिलेश यादव उनके कहने के बाद भी रामपुर से चुनाव में नहीं उतर रहे हैं। इससे खफा आजम खां ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया है। इस बारे में आजम की ओर से रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने मीडिया को लिखित बयान भी जारी किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षित सीटें... सुरक्षित सत्ता; पिछले चार चुनावों में दो बार भाजपा ने जीतीं सबसे ज्यादा सुरक्षित सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सपा में घमासान, आजम की सीट पर बिगड़ी बात; मनाने के लिए अखिलेश खेल सकते हैं बड़ा दांव


आजम ने पत्र में लिखा है कि हमारे लिए चुनाव हमेशा गरीबों, मजदूरों, युवाओं और आने वाली नस्लों का भविष्य बेहतर बनाने का जरिया रहा है। रामपुर की जनता के साथ घोर अन्याय किया गया। पिछले दो उपचुनावों में जो कुछ हुआ उसे पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है। 

ऐसी विशेष परिस्थितियों के कारण लोकसभा के वर्तमान चुनाव में हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। हमारा विचार था कि रामपुर के मौजूदा माहौल को बदलने के लिए अखिलेश यादव का रामपुर चुनाव लड़ने आना जरूरी है। आजम का कहना है कि एक ही जिले और मंडल में एक ही अधिकारी चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध रह रहा है और उद्देश्य केवल और केवल चुनाव हराना ही है, तो परिस्थितियों को खूब समझा जा सकता है। ऐसे में हम वर्तमान चुनाव का बॉयकाट (बहिष्कार) करते हैं। रामपुर के वर्तमान चुनाव के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ही निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed