{"_id":"3e361787f17eaa02d083d1ae49a76fe7","slug":"sp-maharally-cancel-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगी सपा की 14 दिसंबर की महारैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होगी सपा की 14 दिसंबर की महारैली
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की 14 दिसंबर को होने वाली महारैली स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
पिछडी जातियों की इस रैली के स्थगन के पीछे अभी कोई वजह नहीं बताई गई है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को प्रदेश के डेढ़ हजार नेताओं के साथ बैठक की और यह फैसला सुनाया।
आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए हुई इस बैठक में मुलायम सिंह ने सभी नेताओं को निर्देश दिया कि वे गुटबाजी से दूर रहें और एकजुट होकर काम करें।
पढ़ें- मुलायम से आज समझिए मिशन 2014 का रोड मैप
विज्ञापन
उन्होंने अपील की कि पार्टी नेताओं को और मन से काम करने की जरूरत है। हर कीमत पर मिशन दिल्ली फतह करना है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें बढ़ रही हैं, जिसका मजबूती के साथ मुकाबला करना है।
विज्ञापन
पढ़ें- टूटी पीस पार्टी, मजबूत टीम सपा में शामिल
सपा सुप्रीमों ने बरेली में हुई रैली का उदाहरण देते हुए कहा कि सपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इतनी बड़ी रैली अब तक किसी पार्टी ने नहीं की थी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो, उसे हर हाल में जीताना ही मक्सद होना चाहिए।
राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं...