फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leadred Bantu yadav shot dead

सपा पार्षद अतुल यादव को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Sat, 07 Nov 2015 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Nov 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
sp leadred Bantu yadav shot dead
लखनऊ में बीते रविवार बदमाशों की गोली से घाटल सपा पार्षद अतुल यादव को शनिवार सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषितति कर दिया। हजरतगंज के नरही में बदमाशों ने बीते रविवार सुबह पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव (40) को भरी भीड़ में गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था। गोली लगने के बाद उनका ट्रामा सेंटर की क्रिटिकल केयर यूनियट में इलाज चल रहा था। आज सुबह चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पार्षद बंटू बीते रविवार मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला की मौत पर शोक संवेदना जताने गए थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। लोगों ने आननफानन में बंटू यादव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


वारदात से इलाके में रोष व सनसनी फैल गई थी। घटना के विरोध में बंटू के समर्थकों ने सड़क पर जाम भी लगाया था।

पकड़े गए हैं आरोपी

sp leadred Bantu yadav shot dead
बंटू यादव को भीड़ के बीच गोली मारकर भागने वाले हिस्ट्रीशीटर शिव यादव को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचे के साथ सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथ एक अन्य नामजद आरोपी को भी पकड़ा गया था।

हत्थे चढ़े हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस अफसरों के सामने बेबाकी से कहा कि बंटू की हत्या के इरादे से चार महीने से तमंचा लेकर घूम रहा था। मौके की तलाश थी। गाली का जवाब गोली से दिया है। वहीं दूसरे आरोपी ने खुद को बेकुसूर बताते हुए राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में फंसाए जाने की बात कही थी।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंटू यादव पर हमले के मुख्य आरोपी शिव यादव को पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल की टीम ने सोमवार शाम सआदतगंज के तोपखाना चौपटिया में उसके फूफा प्रभुदयाल के घर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .315 बोर का तमंचा, खोखा व दो कारतूस बरामद हुए।

पार्षद बंटू यादव व आरोपी शिव यादव के बीच 15 साल से वर्चस्व की जंग चल रही थी। दोनों हजरतगंज कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं। इलाके में अवैध निर्माण, ठेकेदारी व अन्य विवादों के चलते बंटू व शिव में तनातनी बढ़ती जा रही थी। चार महीने पहले बंटू ने साथियों की मदद से शिव की पिटाई की थी। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन बंटू ने भी क्रॉस केस लिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed