{"_id":"66f1009080bb6b515d0a255f","slug":"sp-leaders-will-be-more-active-on-social-media-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएंगे सपाई, वरिष्ठ नेता भी समर्पित कार्यकर्ताओं को करेंगे फॉलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएंगे सपाई, वरिष्ठ नेता भी समर्पित कार्यकर्ताओं को करेंगे फॉलो
Mon, 23 Sep 2024 11:15 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:15 AM IST
सार
यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा लगातार सक्रिय है। अब पार्टी की सक्रियता सोशल मीडिया पर भी नजर आएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अब अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे। इसके जरिये वे जहां समाजवादी सरकार में हुए कामों को जनता के सामने रखेंगे, वहीं भाजपा के वैचारिक हमलों का भी जवाब देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी समर्पित कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो (अनुसरण) करेंगे। इसके लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव से पहले सोशल मीडिया से भी आम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहें। पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज और एक्स समेत सभी प्लेटफॉर्म से जुड़े रहें। वहां जो पोस्ट डाली जा रही हैं, उन्हें साझा करें और पोस्ट के आधार पर जनता के बीच जाकर बात भी रखें।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक्स पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने एक्स के जरिये अपील की है कि सपा के सभी साथी उन्हें फॉलो करें। अपनी आईडी भी कमेंट बॉक्स में दें, ताकि वे भी कुछ साथियों को फॉलो कर सकें।
विज्ञापन