{"_id":"1c4a4e5f8a3aafe849d8e5a643140ea9","slug":"sp-leaders-and-goa-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा न बाबा न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा न बाबा न
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 04 Sep 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात सही हो या गलत, झीन बाबू के बहाने गोवा का नाम सियासी लोगों में खौफ पैदा करने लगा है। बात सेंट्रल हाल की है।
विज्ञापन
तीन युवा विधायक उस वक्त को कोस रहे थे, जब झीन बाबू ने गोवा जाने का कार्यक्रम बनाया था।
कहां तो गोवा में सैर करने के मंसूबे पाल रखे थे लेकिन अब टिकट रद्द कराना पड़ रहा है। बेचारे! घर का हुक्म, ‘गोवा तो बिल्कुल नहीं।’
किससे सफाई दें और क्या बताएं? अब तो यह कहते हुए भी शर्म आती है कि गोवा जाने का कार्यक्रम है।
गोया गोवा न हो गया, जलता तवा हो गया। धोखे से भी छू लिया तो हाथ में फफोले पड़ जाएंगे।