फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader son kidnapped and murdered

अपहरण के बाद सपा नेता के बेटे की हत्या, बाग में फेंका शव

Mon, 01 Jun 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Jun 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
SP leader son kidnapped and murdered
मोहनगंज थाना क्षेत्र में हत्या के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद सपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया था। शनिवार देर शाम मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक बाग में सपा नेता के बेटे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एएसपी अमेठी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की पड़ताल की। वारदात की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


इन्हौना कस्बा निवासी एवं तिलोई के सपा विधानसभा क्षेत्र के सचिव लालमियां का बेटा मो. दाऊद मिया उर्फ समीर (19) की चार दिन पहले शिवरतनगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार देर शाम मोहनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे कोची गांव के तिलोई- इन्हौना मार्ग के निकट एक बाग में समीर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था। परिवारीजनों के मुताबिक समीर गुरुवार को दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, तब से वापस नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम की कराई जा रही पड़ताल

पुलिस ने मौके की पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम ले लिए भेजा। एएसपी दयाराम सरोज, सीओ संतोष सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी का कहना है कि अपहरण के बाद सपा नेता के बेटे की हत्या की गई है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।

पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि उसके चेहरे को किस ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था। इन्हौंना चौकी प्रभारी हरदेव बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर सादाब, हलोर थाना महराजगंज, रायबरेली निवासी चाँदबाबू और सोमा जादूगर व उसकी पुत्री सायरीन बानो निवासी इन्हौना थाना शिवरतनगंज अमेठी समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed