फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader shot dead

मुस्लिम सपा नेता को गोलियों से भूना

Sun, 09 Feb 2014 12:50 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
SP leader shot dead

काकोरी की हाजी कॉलोनी में सपा नेता हाजी कमाल अहमद सिद्दीकी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


सपा नेता व उनके बेटों व भाइयों पर फायरिंग की वजह वर्चस्व की जंग बताई जा रही है। प्लॉट पर कब्जे का झगड़ा महज बहाना था। हाजी कमाल का इलाके में दबदबा एक अन्य दबंग को अखर रहा था।

अंधाधुंध गोलियां बरसाने के दौरान हमलावर खुद को वजीरगंज क्षेत्र के दबंग का रिश्तेदार बता रहे थे।

सपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी कमाल अहमद सिद्दीकी की हत्या व भाई और बेटों पर हमले की पड़ताल में जुटी पुलिस को घायलों ने वजीरगंज इलाके के एक दबंग का नाम बताया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि हमलावरों में दो ने खुद को दबंग का भतीजा बताया था, जबकि एक ने चार साल पहले ठाकुरगंज में दुकानदार की हत्या की थी।

घायलों व आसपास के लोगों से बातचीत और अन्य तरीकों से तहकीकात में सामने आया कि झगड़े की असल वजह वर्चस्व की जंग थी।

सपा में अच्छा कद रखने वाले हाजी कमाल अहमद सिद्दीकी का इलाके में दबदबा था। प्रॉपर्टी डीलिंग में इसका फायदा भी उठाते थे।

छह साल पहले उन्होंने अजमल नामक व्यक्ति को प्लॉट बेचा। उसके कहने मात्र पर ही प्लॉट की बाउंड्रीवाल व गेट लगवाने में डेढ़ लाख रुपये खर्च कर दिए।

उत्तराखंड में जा बसा अजमल रकम देने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते उसने प्लॉट बेचने का इरादा बनाया। अनेक लोगों से बात की लेकिन हाजी कमाल के बीच में होने के चलते कोई प्लॉट खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों से नजदीकी रखने वाले एक दबंग के करीबी लोगों ने प्लॉट का सौदा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed