फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader shooted in bsp leader house

बसपा नेता के मकान में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 Nov 2015 10:14 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
sp leader shooted in bsp leader house

कानपुर में थाना सजेती के कोरियां गांव में रविवार शाम पुलिस चौकी के पास चुनावी रंजिश में सपा नेता पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे गांव के एक बसपा नेता के मकान में पंचायत के बहाने बुलाया गया और फिर विवाद के बाद सड़क पर दौड़ाकर गोली मार दी गई।

विज्ञापन


हत्या के बाद पूर्व प्रधान के सैकड़ों समर्थक और सपाई इकट्ठा हो गए। बाजार बंद हो गया। भीड़ ने पुलिस को रात तक शव नहीं उठाने दिया। लोगों में सजेती एसओ के खिलाफ गुस्सा दिखा। भीड़ का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से हत्या हुई है।
विज्ञापन


रात में मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने निपष्क्ष जांच कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब शव उठने दिया गया। देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता के घर बहाने से बुलाया गया

sp leader shooted in bsp leader house

गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मारा गया पूर्व प्रधान क्षेत्रीय सपा विधायक इंद्रजीत कोरी का करीबी बताया गया है।

कोरियां गांव निवासी अवधेश कोरी (45) 2005 में गांव का प्रधान चुना गया था। इस बार कोरियां गांव पंचायत की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। अवधेश अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में था।

इसको लेकर विरोधी खेमे से उसकी तनातनी चल रही थी। बताया गया कि चुनाव में बैठने-बैठाने को लेकर शाम को कोरियां गांव में एक बसपा नेता के घर पंचायत में अवधेश को बुलाया गया था। शाम करीब पांच बजे वहां कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई।

अवधेश बचने के लिए मकान से निकल कर भागा तो हमलावरों ने पीछा करके अमौली रोड पर स्थित ग्रामीण बैंक के पास भरे बाजार उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सड़क शव पर रखकर लगाया जाम

sp leader shooted in bsp leader house

गोली मारने के बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग गए। कुछ ही देर में परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सपा नेता विजय सचान और पतारा के ब्लाक प्रमुख प्रदीप वर्मा सहित कई सपा नेता भी पहुंच गए और शव सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया।

सीओ कृष्णकुमार, सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ घाटमपुर और बिधनू थानों से भी फोर्स बुला ली गई लेकिन परिजनों ने शव नहीं उठने दिया।

एसपी ग्रामीण और फतेहपुर के पूर्व सपा सांसद राकेश सचान भी पहुंच गए। उनके आश्वासन पर लोग माने। थाना सजेती में मृतक के भाई अशोक कोरी उर्फ काला बच्चा की ओर से गांव के ही रामबाबू प्रजापति और बाबू प्रजापति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed