फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader resign from his post

सपा के एक और मुस्लिम नेता का सशर्त इस्तीफा

Tue, 24 Dec 2013 11:27 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
sp leader resign from his post

हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग के सलाहकार मौलाना तौकीर रजा खां ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी वजह उन्होंने सपा सरकार का ठीक से काम न कर पाना बताई है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार का यही रवैया रहा तो उनकी पार्टी सपा के साथ हुए समझौते पर भी पुनर्विचार करने को मजबूर होगी।

सरकार से इस्तीफा देने वाले बरेलवी मसलक के वे दूसरे नेता हैं। इससे पहले राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद खां भी मुख्यमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा खां ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सपा सरकार में मुसलमानों के मसले हल नहीं हो रहे हैं।

मुजफ्फरनगर दंगों से बेघर हुए तमाम मुसलमान अपने गांवों को लौटना चाहते हैं, मगर सरकार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है।

उन गांवों में पुलिस चौकी स्थापित करके इस काम को आसानी से किया जा सकता है, मगर सरकार की इसमें कोई रुचि नहीं है।

जो मुसलमान अपने घरों को नहीं लौटना चाहते, उनके लिए कॉलोनी बनाकर देने की मांग उन्होंने सरकार के सामने रखी थी, लेकिन इस पर भी विचार नहीं किया गया।

इसके अलावा दंगा आयोग के गठन, बेगुनाह मुसलमानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने और पीसीएस (जे) में उर्दू के पर्चे की उनकी मांग भी अनसुनी कर दी गई।

मौलाना तौकीर ने बताया कि इन्हीं सब मसलों के हल न होने से उन्होंने इस्तीफा दिया है। ये मसले हल होने पर ही वह सपा सरकार के साथ काम करने की स्थिति में होंगे। मौलाना तौकीर इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुल्क में फिरकापरस्त ताकतों को सत्ता में आने से रोकने के लिए आईएमसी ने सपा से समझौता किया था। अगर राज्य सरकार इसी तरह से काम करती रही तो इस समझौते पर भी पुनर्विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed