फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader_naresh agrawal_statement

सपा नेता बोले, नरेश अग्रवाल की क्या हैसियत

Tue, 19 Nov 2013 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
sp leader_naresh agrawal_statement

सपा के लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद को लेकर उठा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के घेरे में पार्टी के बड़े नेता भी आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर मीडिया के समक्ष सुल्तानपुर के इसौली के सपा विधायक अबरार अहमद की जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार सांसद नरेश अग्रवाल की हैसियत पर ही सवाल उठा दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी कोई हैसियत नहीं है। आने वाले समय में ये किसी और दल में जा सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद को लेकर इसौली विधायक अबरार अहमद के हमले तेज होते जा रहे हैं।
पार्टी प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगा चुके विधायक की मानें तो उन्होंने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को जिले से लोकसभा प्रत्याशी के लिए तीन नाम प्रस्तावित करके भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पूर्व सांसद ताहिर खां, पूर्व सांसद जयभद्र सिंह और पूर्व विधायक अनिल पांडेय का नाम शामिल है।

सोमवार को अझुई स्थित विधायक आवास पर मीडिया ने उनकी ओर से की जा रही गैर सपाई बसपा के पूर्व सांसद मो. ताहिर की पैरवी पर जब सवाल उठाए तो उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल हमारी पार्टी के कौन से पुराने सदस्य हैं।


वो तो दूसरी पार्टी से चुनाव हारकर हमारी पार्टी में आए और राज्यसभा सदस्य बना दिए गए। विधायक ने कहा कि नरेश अग्रवाल की हमारी पार्टी में कोई हैसियत नहीं है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2012 में समाजवादी पार्टी ने पहले शकील अहमद को इसौली से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। चुनाव करीब आया तो शकील अहमद की जगह अबरार अहमद प्रत्याशी बना दिए गए।

चुनाव में अबरार अहमद को जीत हासिल हुई। तब से लेकर शकील अहमद को लेकर चली आ रही अबरार अहमद की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed