{"_id":"61b49af2d3ece845a45c6605","slug":"sp-leader-nagendra-singh-patel-and-dr-narendra-singh-gaur-speaks-against-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने : पूर्व सांसद बोले- सपा के काम को अपना न बताए भाजपा पर भाजपा नेता ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने : पूर्व सांसद बोले- सपा के काम को अपना न बताए भाजपा पर भाजपा नेता ने दिया जवाब
Sat, 11 Dec 2021 06:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Dec 2021 06:04 PM IST
सार
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि योगी सरकार के हर कार्य को अपना बताने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने कार्यकाल की सभी उपलब्धियां क्यों नहीं गिनाते हैं।
विज्ञापन
नागेंद्र सिंह पटेल व डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता व पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा पर सपा के कामों को अपना बताने का आरोप लगाया है जिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने पलटवार किया है। देखें, क्या कहा दोनों नेताओं ने:
विज्ञापन
पूर्व सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सपा के कार्यकाल में हुए कार्यों को ही अपना बता रही है। बीते पांच वर्ष के दौरान भाजपा कोई भी नया काम शुरू नहीं कर सकी। अब जब चुनाव नजदीक है तो भाजपा नेताओं को भगवान याद आ गए हैं। आखिर कब तक भाजपा भगवान के नाम पर वोट मांगेगी। भाजपा लोगों को सिर्फ बांटने का काम कर रही है। जनता इस बार उसके झांसे में नहीं आने वाली। वर्ष 2017 के पहले अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए जो कार्य किए थे, उसे जनता आज भी याद कर रही है। सपा प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
अखिलेश अपने कार्यकाल की उपलब्धियां तो बताएं
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि योगी सरकार के हर कार्य को अपना बताने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने कार्यकाल की सभी उपलब्धियां क्यों नहीं गिनाते हैं। वह राजनीति के लिए ही हर काम को अपना बता रहे हैं। प्रयागराज में नैनी यमुना पुल का शिलान्यास कई सरकारों में हुआ। पर, किसी भी सरकार के कार्यकाल में पुल के निर्माण के लिए एक पत्थर तक नहीं रखा गया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी के प्रयास से पुल का निर्माण शुरू हुआ। यही नहीं उन्हीं के कार्यकाल में बन भी गया। भाजपा की सरकार सिर्फ शिलान्यास नहीं करती, उस कार्य का उद्घाटन भी करती है।
विज्ञापन