सपा को झटका, टिकट मिलने के बाद भी भाजपा में शामिल हुई प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के दो नेताओं के सपा में शामिल होने के तीन दिन बाद ही भाजपा ने सपा को झटका दे दिया। आगरा ग्रामीण से सपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें सपा के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव के समक्ष 16 अप्रैल को दो भाजपा नेताओं पूर्व मंत्री अमरजीत जनसेवक और आगरा में भाजपा पार्षद दल की नेता रहीं कुन्दनिका शर्मा सपा में शामिल हो गईं थी।
सपा ने जनसेवक को बिंदकी (फतेहपुर) और कुन्दनिका को आगरा उत्तरी सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
डूबने वाली है सपा की नैया
भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि आगरा ग्रामीण से सपा प्रत्याशी हेमलता ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
गौरतलब है कि हेमलता को सपा ने 25 मार्च को ही प्रत्याशी घोषित किया था। हेमलता को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद मौर्य ने कहा कि सपा से विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने के बावजूद हेमलता का भाजपा में आना संकेत है कि सूबे में सपा की नैया डूबने वाली है।
उन्होंने कहा कि परिवारवाद में उलझी सपा का चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा। बसपा पहले ही लोकसभा चुनाव में प्रदेश में खत्म हो चुकी है।