फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader Beni Prasad Verma last rites done in Barabanki

बेनी प्रसाद वर्मा के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, ज्येष्ठ पुत्र राकेश वर्मा ने दी मुखाग्नि

Sat, 28 Mar 2020 10:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Mar 2020 10:43 PM IST
सार

,-चहेते नेता को खोने से भर आईं सभी की आंखें
-कंपनी बाग आवास पर सांसद, विधायकों और पार्टी के नेताओं समेत डीएम, एसपी भी पहुंचे
-दिखा सोशल डिस्टेंसिंग का असर, लेकिन अंतिम संस्कार में खुद को नहीं रोक पाए लोग

विज्ञापन
sp leader Beni Prasad Verma last rites done in Barabanki
बेनी प्रसाद वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार की देर शाम मेंदाता अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया था। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए शनिवार की सुबह कंपनी बाग स्थित उनके आवास पर लोगों का आना शुरू हो गया था। दोपहर में अयोध्या रोड स्थित मोहनलाल डिग्री कॉलेज परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र राकेश वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान जिले के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदा किया। 

विज्ञापन


इससे पूर्व उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद उपेंद्र रावत, जिले के सभी दलों के विधायक और डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी श्रद्धासुमन अर्पित करने उनके आवास पहुंचे। कोरोना का असर आज अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन में दिखाई पड़ा। सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए एक-एक कर लोगों को जाने दिया गया। 
विज्ञापन


शहर के कंपनी बाग स्थित आवास से शनिवार को दिवंगत बेनी प्रसाद वर्मा की अंतिम यात्रा निकाली। जो शहर के देवा तिराहा, नाका सतरिख के रास्ते पल्हरी चौराहा होते हुए मोहनलाल डिग्री कॉलेज के परिसर पहुंची। जहां उनका अंतिम संस्कार उनके ज्येष्ठ पुत्र राकेश वर्मा ने किया। अंतिम यात्रा के दौरान उनके चाहने वालों की लंबी कतार देखी गई। हालांकि अंतिम संस्कार के दौरान लोग कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ने से खुद को रोक न सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों की भीड़ में शामिल लोगों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व सांसद रामसागर रावत, रामगोपाल रावत, सदर विधायक सुरेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. विकास यादव, विधायक गौरव रावत, डॉ. कुलदीप सिंह, राममगन रावत, भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा, शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, मो. सबाह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed