फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader Abu Asim Azmi speaks on Uttar Pradesh election in Lucknow.

यूपी चुनाव 2022: ओवैसी को तवज्जो नहीं देगी जनता, सपा की बनेगी सरकार, हर दिन बढ़ रहा है ग्राफ

Mon, 09 Aug 2021 06:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Aug 2021 06:34 PM IST
सार

सपा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि आजम खां को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए किए गए प्रयासों की सजा दी जा रही है। शिक्षा ही विकास की कुंजी होती है। उन्होंने समाज को यह कुंजी थमाई है। उन्हें मिल रही यातना का बदला समाज के लोग 2022 के चुनाव में सपा को सत्ता सौंप कर लेंगे।

विज्ञापन
SP leader Abu Asim Azmi speaks on Uttar Pradesh election in Lucknow.
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में देश का भविष्य तय करेगा। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता न किसी के बहकावे में आएगी और न ही वोट कटवा को तवज्जो देगी। प्रदेश का अल्पसंख्यक समुदाय दिल और दिमाग खोलकर सपा के साथ है। एआईएमएईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग बेनकाब हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें तवज्जो नहीं देगी।

विज्ञापन


यह बातें सपा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने अमर उजाला से बात करते हुए कही। आजमी इन दिनों उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। आजम खां के बीमार होने के बाद आजमी ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। वह पूर्वांचल के विभिन्न जिलों का दौरा कर लौट चुके हैं। आजम खां के बाद अगला चेहरा कौन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है।
विज्ञापन


आजम खां को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए किए गए प्रयासों की सजा दी जा रही है। शिक्षा ही विकास की कुंजी होती है। उन्होंने समाज को यह कुंजी थमाई है। उन्हें मिल रही यातना का बदला समाज के लोग 2022 के चुनाव में सपा को सत्ता सौंप कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के सवाल पर आजमी ने कहा कि किसानों का मुद्दा सर्वोपरि है। भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसान इस धोखे का बदला सपा को सत्ता सौंप कर लेंगे। पूरब से पश्चिम तक की सपा की जनसभाओं में किसानों का रैला उमड़ रहा है।

कोरोना काल में मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। तमाम लोगों की मौत हो गई। पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के कियान्वयन में भी भाजपा ने मनमानी की है।

हर दिन बढ़ रहा है सपा का ग्राफ

सपा अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे 400 सीट के दावे को जायज ठहराते हुए आजमी ने कहा कि पहले 351 सीट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब हर दिन सपा का ग्राफ  बढ़ रहा है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले महान दल सहित तमाम छोटे-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है।

भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की हितैषी सभी दल सपा को सत्ता सौंपने के लिए बेताब हैं। ईवीएम के मुद्दे पर आजमी ने कहा कि इस बार सपा भाजपा को ईवीएम में खेल नहीं करने देगी। भाजपा की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed