{"_id":"5f721c3e8ebc3e9bbc0659af","slug":"sp-knows-the-condition-of-traders-lucknow-news-lko5425024158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने व्यापारियों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने व्यापारियों संग की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में सोमवार को एसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही व्यापारियों को पुलिस विभाग का पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनकी समय-समय पर जांच करवाने की बात कही। साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को भी कहा ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा दुकान व प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करने की सलाह दी। बैठक में एएसपी बीसी दूबे सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।