फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP government will be formed with 350 seats, BJP will be defeated beyond imagination: Akhilesh

350 सीटों के साथ बनेगी सपा सरकार, कल्पना से परे होगी भाजपा की हार : अखिलेश

Thu, 04 Mar 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Mar 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
SP government will be formed with 350 seats, BJP will be defeated beyond imagination: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जाने वाली है, इसलिए बौखला गई है। भाजपा के पास न विजन है और न ही विकास का ब्लू प्रिंट। भाजपा सरकार के पास अपना बताने को कोई काम नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें जीतकर समाजवादी सरकार बनेगी। भाजपा इतने फासले से हारेगी कि उसे कल्पना भी नहीं होगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक है। सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने, उन्हें खत्म करने की साजिशें हो रही हैं। राज्यसभा में बहुमत को ठुकराकर कृषि कानून पास कराए गए। किसान नाराज हैं तो सरकार उन पर तीन कृषि कानून थोपने की जिद क्यों कर रही है? प्रदेश में विधान परिषद में विपक्ष के बहुमत की अनदेखी हो रही है। भाजपा सरकार खेती बर्बाद करना चाहती है। किसान के खेत पर उद्योगपतियों का नियंत्रण होगा और किसान खुद अपनी जमीन पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी नहीं दी। मूंगफली और सरसों की कीमत कब मिलेगी? देश के किसानों को सही कीमत देने के बजाय सरकार विदेशों से तेल आयात करती है।
विज्ञापन


कहां जा रहा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस का मुनाफा
सपा अध्यक्ष ने कहा, डीजल-पेट्रोल के दामों में इतनी वृद्धि कभी नहीं हुई। रसोई गैस महंगी है। सरकार इससे जो मुनाफा कमा रही है, उसका पैसा कहां जा रहा है? चार साल से तमाम योजनाएं अधूरी पड़ी है। लोगों के पास न कोई काम है, न ही रोजगार है। भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली उत्पादित नहीं हुई बल्कि विद्युत दरों में वृद्धि कर दी गई। सपा सरकार में सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट स्थापित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed