'सपा भूल गई कि वह सत्ता में है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कहा कि सपा नकारात्मक राजनीति करते-करते भूल गई है कि वह राज्य की सत्ता में है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, भाजपा अखिलेश सरकार की नीतियों की आलोचना करे तो जनादेश की अवहेलना और सपा अपनी हर नाकामी का ठीकरा भाजपा और केंद्र सरकार पर फोडे़ तो लोकतंत्र।
प्रशासनिक असफलता, राजनीतिक रूप से नकारने की प्रवृत्ति और उच्च स्तर पर घटनाओं को छुपाने की कोशिश के कारण छोटी-छोटी घटनाओं पर नियंत्रण कर पाने में अखिलेश सरकार नाकाम हो रही है।
मुजफ्फरनगर हिंसा में सपा मंत्री का हाथ
उन्होंने कहा, हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं, इसी का परिणाम है कि देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा नेतृत्व पर भरोसा किया।
प्रबल बहुमत के साथ हमें केंद्र की सत्ता चलाने की जिम्मेदारी दी। मुजफ्फरनगर, मेरठ, कांठ (मुरादाबाद), सहारनपुर और मथुरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा प्रवक्ता भाजपा पर जहर फैलाने का आरोप मढ़ते हैं।
पर, वह भूल रहे हैं कि मुजफ्फरनगर की घटना में उनके किस कद्दावर मंत्री का हाथ होने की खबरें रही। वह भूल रहे हैं कि सहारनपुर दंगे में मुख्य अभियुक्त की तस्वीरें किसके साथ साझा हुई हैं ?