फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP expels its MLA for six years.

सपा ने बागी विधायक को छह साल के लिए निकाला

Thu, 07 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Jan 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
 SP expels its MLA for six years.

सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले सीतापुर के बिसवां से विधायक रामपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे रामपाल के बेटे जितेंद्र यादव को पार्टी ने पहले ही निकाल दिया था।

सीतापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने पीसीएफ के पूर्व उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ बेटे का कराया नामांकन

 SP expels its MLA for six years.

बिसवां के विधायक रामपाल उनके खिलाफ खुलकर आ गए और उनके बेटे जितेंद्र यादव ने सीमा के सामने नामांकन कर दिया।

समाजवादी पार्टी ने विधायक पर दबाव बढ़ाते हुए विधानमंडल से निलंबित कर दिया था और उनके बेटे जितेंद्र को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

जब विधायक और उनके बेटे पर इस कार्रवाई का कोई फर्क नहीं पड़ा तो बुधवार को सपा ने रामपाल को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed