{"_id":"2a7514107b656c22509d42fc2c65a50f","slug":"sp-declares-candidates-for-14-assembly-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने इन 14 सीटों पर उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने इन 14 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Mar 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व राजस्थान की 14 लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, कर्नाटक की छह और राजस्थान की एक सीट से प्रत्याशियों का ऐलान किया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ (सु.) सीट से डॉ. अमरीश कुमार, बालाघाट से कंकर मुंजारे, गुना से राजेंद्र सिंह यादव व छिंदवाड़ा से सुभाष शुक्ल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के उत्तरी मालदा से मिलन दास, रायगंज से सुदीप रंजन सेन व बीरभूमि से प्रशांत रॉय सपा प्रत्याशी बनाए गए हैं।
कर्नाटक की चित्रदुर्गा (सु.) सीट से डी.एन. निजलिंगप्पा, चिक्कोड़ी से प्रताप राव पाटिल, कोप्पल से के.एम. रंगनाथ रेड्डी, कोलार (सु.) से डॉ. वी मुनिस्वामी, चिक्काबल्लापुर से सुनील कुमार आर. व बंगलूरू दक्षिण से रवि कुमार टी. यादव सपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
राजस्थान की टोंक-सवाई लोकसभा सीट से कंवर रब्बानी चैंची सपा प्रत्याशी होंगे।