फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp declared city and district chief

रिकवरी मोड पर सपा, यूपी में खड़ी की नई सेना

Tue, 24 Jun 2014 10:45 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
sp declared city and district chief

आमचुनाव में हार की समीक्षा करने और जिला इकाइयों को भंग करने के बाद सपा ने अपना रिकवरी मिशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को 52 जिला और शहर इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी।

कई जिलों में पुराने अध्यक्षों पर भरोसा जताया, जबकि कुछ जिलों में नए चेहरों को तरजीह दी गई है।

लखनऊ जिले में फिर से अशोक यादव को संगठन की बागडोर सौंपी गई है। लखनऊ महानगर में मुकेश शुक्ला को अध्यक्ष नामित किया गया है।

हार के बाद भंग की थीं इकाइयां

sp declared city and district chief

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने 21 मई को जिलाध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की थी।

इसके बाद जिला इकाइयां भंग कर दी गईं थी। सपा में कई दिनों से संगठन के पुनर्गठन को लेकर काम चल रहा था। खुद सपा मुखिया इस संबंध में अखिलेश यादव को निर्देश दे रहे थे।

अखिलेश ने सोमवार को जो 52 जिलाध्यक्ष बनाए हैं, उनमें पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को तरजीह दी गई है।

सपा के बेस वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए एक तिहाई जिलाध्यक्ष पदों पर यादवों को तैनाती दी गई है। 13 अध्यक्ष मुस्लिम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं जिलाध्यक्ष

sp declared city and district chief

आगरा में रामसहाय यादव, अलीगढ़ में रक्षपाल सिंह, कासगंज में सूरजपाल सिंह, एटा में रमेश यादव, महोबा में नियाज अहमद, झांसी में स्वदेश पटेल, फर्रुखाबाद रामसेवक यादव, बांदा में शमीम बांदवी, चित्रकूट में भैयालाल यादव।

मऊ में शिवप्रताप यादव, बिजनौर में जमील अंसारी, अमरोहा में विजयपाल सैनी, बुलंदशहर में हिमायत अली, औरैया में शिवनाथ यादव, फतेहपुर में समरजीत सिंह, गाजीपुर में राजेश कुशवाहा, हमीरपुर में ज्ञान सिंह यादव।

भदोही में आरिफ सिद्दीकी, सोनभद्र में अविनाश कुशवाहा, बलिया में यशपाल सिंह, चंदौली में सत्यनारायण राजभर, मिर्जापुर में शिवशंकर सिंह यादव, बागपत में राजुद्दीन, गौतमबुद्धनगर में फकीरचंद।

शामली में किरनपाल कश्यप, सहारनपुर में जगपाल दास गुर्जर, अंबेडकर नगर में हीरा लाल यादव, बाराबंकी में डॉ. कुलदीप सिंह, फैजाबाद में जयशंकर पांडेय, सुल्तानपुर में प्रो. रामसहाय, लखनऊ में अशोक यादव।

विज्ञापन

मुस्लिमों पर भी जताया भरोसा

sp declared city and district chief

उन्नाव में अनवार अहमद, हरदोई में शराफत अली, देवरिया में रामइकबाल यादव, कुशीनगर राम अवध यादव, बस्ती में राजकपूर यादव, बलरामपुर में ओंकारनाथ वर्मा, संत कबीरनगर में रामनारायण यादव, गोंडा में महफूज खां।

बहराइच में रामतेज यादव, वाराणसी में सतीश फौजी, ललितपुर में आल्हा प्रसाद निरंजन, श्रावस्ती में जितेन्द्र यादव।

ये बनाए गए महानगर अध्यक्ष:
लखनऊ में मुकेश शुक्ला, वाराणसी में राजकुमार जायसवाल, सहारनपुर में फैजानुर्रहमान, आगरा में फारूख सियर, अलीगढ़ में अज्जू इशहाक, फर्रूखाबाद में विश्वास गुप्ता, कानपुर नगर में ओमप्रकाश मिश्रा, झांसी में असलम शेर खां और मथुरा में अशोक अग्रवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed