{"_id":"3b5a67c18388a0d51568b53ba6093e51","slug":"sp-criticizes-rahul-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्ता से दूर रहने के कारण झुंझलाए हुए हैं राहुल गांधी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सत्ता से दूर रहने के कारण झुंझलाए हुए हैं राहुल गांधी'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सपा सरकार पर आक्षेप लगाने के पहले तथ्यों की सही जानकारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
वैसे भी दिल्ली की सत्ता से दूर रहने से राहुल में खीझ और झुंझलाहट स्वाभाविक है।
ये बातें सपा के प्रदेश प्रवक्ता और मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में जिन किसानों, नौजवानों और कमजोर वर्गों के हितों की घोर उपेक्षा हुई है, उनके हक में सपा सरकार में कई फैसले लिए हैं।
सच्चर कमेटी ने कांग्रेस को आईना दिखाया था कि आजादी के 68 सालों में अल्पसंख्यकों की दशा अनुसूचित जातियों से भी बदतर है।
दलितों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने भर से उनके हालात सुधरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अराजकता पैदा करने की रणनीति बनाने में जुटी है।
राहुल गांधी जिस तरह से बयानबाजी कर रहे है, वह अमर्यादित है। अखिलेश यादव की शालीनता की अन्य विपक्षी भी प्रशंसा करते है।