फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP comments on BJP on love jehad.

'खरखौदा की युवती ने खोली 'लव जेहाद' की पोल'

Tue, 14 Oct 2014 12:26 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Oct 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP comments on BJP on love jehad.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि खरखौदा (मेरठ) की युवती ने मेरठ में उन्माद भड़काने की कोशिश करने वाले भाजपा, संघ और विहिप को बेनकाब कर दिया। उसने लव जेहाद की भी पोल खोल दी है।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति जनता के भरोसे से सांप्रदायिक ताकतों में बौखलाहट है। उपचुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को जनता ने जिस बुरी तरह हराया है उससे ये शक्तियां फिर से सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


मेरठ में सांप्रदायिक उन्माद बढ़ाने में भाजपा व संघ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। अब भी इन तत्वों द्वारा प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए बाकायदा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ (खरखौदा) की युवती ने खुद बयान देकर लव जेहाद के नाम पर उपद्रव भड़काने वालों की पोल खोल दी है। सरकार के सख्त रुख से सांप्रदायिक शक्तियों की चालें सफल नहीं हो सकीं तो अब उनको नए दिशा निर्देश देने के लिए आरएसएस ने राजधानी में अपना जमावड़ा किया है।

माता-पिता से जान का खतरा

SP comments on BJP on love jehad.

गौरतलब है कि मामले में नाटकीय मोड़ तब आ गया जब पीड़िता खुद ही थाने पहुंच गई और अपने माता-पिता पर संगीन आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया।

पीड़िता ने कहा था कि अब घर गई तो जिंदा नहीं रहेगी। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई थी। इससे उसके परिजन नाराज हैं।

युवती के पिता ने रविवार सुबह थाना खरखौदा पर सूचना दी कि उसकी बेटी अजान के समय बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस पर सीओ किठौर और एसओ खरखौदा के अलावा एसडीएस और नायब तहसीलदार हापुड़ भी युवती के गांव पहुंच गए।

युवती के माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद थाना खरखौदा पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। इस बीच एसओ महिला ने एसओ खरखौदा को बताया कि पीड़ित युवती सुबह करीब 8:20 बजे उनके थाने पहुंची। उसने अपने बयानों में कहा है कि उसे अपने माता-पिता से जान का खतरा है। इसलिए वह पुलिस की शरण में आई है और घर वापस नहीं जाएगी।

जताई हत्या की आशंका

SP comments on BJP on love jehad.

रविवार करीब पांच घंटे बाद दुपहर 2:30 बजे युवती को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। यहां करीब आधा घंटा युवती के बयान दर्ज किए गए। युवती ने बयानों में कहा कि वह दूसरे समुदाय के युवक के साथ खुद ही गई थी।

इससे उसके घर वाले नाराज रहते हैं। उसकी हत्या की जा सकती है। इसलिए उसने खुद ही घर छोड़ दिया है।

मजिस्ट्रेट ने बयानों के बाद युवती को नारी निकेतन भेजने के आदेश दे दिए। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद करीब 4:30 बजे युवती को नारी निकेतन में दाखिल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed