फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP Chief Akhilesh Yadav attacks central BJP govt in Lalganj over his way to Fatehpur

जातीय जनगणना होने पर खत्म हो जाएगा हिंदू-मुसलमान का झगड़ा: अखिलेश यादव

Tue, 18 Feb 2020 10:56 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 18 Feb 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
SP Chief Akhilesh Yadav attacks central BJP govt in Lalganj over his way to Fatehpur
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सोमवार को लालगंज पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। वह लखनऊ से लालगंज होते हुए फतेहपुर में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय उन्होंने गांधी चौराहा पर रुककर एक दुकान में चाय भी पी। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस समय जातीय जनगणना हो जाएगी, उस समय हिंदू-मुसलमान का झगड़ा अपने आप समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


एनआरसी को लेकर अखिलेश ने कहा कि केंद्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही इस कानून पर रोक लगा दिया जाएगा। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इसकी जगह पर किसानों को परेशान किया है। किसानों को सबसे ज्यादा पैसा खेतों में तार लगाने पर खर्च करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने जैसे ही गंगा पुल पार किया तो देखा सड़क के दोनों तरफ खेतों में किसानों ने तार लगा रखा है। इसके बाद भी किसानों की फसल बच नहीं पा रही है। सड़क पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं जानवरों की वजह से हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है इसी रायबरेली की एक बेटी को जिंदा जला दिया गया और उसे न्याय नहीं मिला।

महंगाई के बारे में अखिलेश ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। इसे खरीद पाना आम जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। कहा कि रायबरेली वीवीआईपी इलाका है। यहां एम्स बनाने के लिए हमने जगह दी। यहां बनाई गई सभी सड़कों की जांच होनी चाहिए। 

आने वाले समय में समाजवादी पार्टी किसानों के हित में फैसले करेगी। हमने किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त किया। इस समय डबल इंजन की सरकार है। यह किसान और नौजवान विरोधी है। हटाइए इस सरकार को। इस दौरान अखिलेश के साथ सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed