{"_id":"64f438a4829f91bab1089253","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-appeals-to-voters-of-ghosi-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghosi by Election 2023 : अखिलेश यादव की जनता से अपील- समूह बनाकर वोट करने जाएं, किसी के दबाव में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghosi by Election 2023 : अखिलेश यादव की जनता से अपील- समूह बनाकर वोट करने जाएं, किसी के दबाव में न आएं
Sun, 03 Sep 2023 02:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:01 PM IST
सार
Ghosi by Election : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी के मतदाताओं से बिना किसी दबाव के वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दबाव बनाए तो उसका वीडियो बनाकर कार्यकर्ताओं को भेजें।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मऊ जिले की घोसी सीट पर होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं से समूह में जाकर वोट करने की अपील की है। उन्होंने जनता को संदेश जारी कर कहा कि किसी दबाव में आकर वोट न करें और अगर कोई दबाव बनाए तो उसका वीडियो बनाकर सपा कार्यकर्ताओं को सूचित करें।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि आज से पहले पूरे देश में घोसी कभी भी इतना चर्चा में नहीं रहा जितना इस समय है क्योंकि महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार से पीड़ित देश भर की जनता को लग रहा है कि घोसी की जनता भाजपा को हराकर पूरे देश को एक संदेश देगी कि दल-बदल करने वाले नेताओं को अब वो खुलकर हराएगी और विधायकों को खरीदने वाली भाजपा को एक सबक सिखाएगी। जनता उसी को चुनेगी जो दुख-दर्द में उनके साथ खड़ा होता है और जनता के काम भी आता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जल्द तय होगा यूपी में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला, सपा को मिलेंगी इतनी सीट, 15 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस!
अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ मतदान ही नहीं उसके बाद भी 8 सितंबर को परिणाम आने तक चौकन्ना रहकर अपने डाले गए मतों की चौकसी-निगरानी करें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही वापस आएं।
घोसी के सम्मानित मतदाताओं से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अपील। pic.twitter.com/KEmCrBalLQ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 3, 2023
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जीत सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की नहीं जनता की होगी। घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होगा।