{"_id":"56614c07caf46bb440209391f6672c79","slug":"sp-candidate-elected-for-rajyasabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशंभर प्रसाद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशंभर प्रसाद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jun 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के विशंभर प्रसाद निषाद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन अधिकारी प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने निषाद के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन
निषाद का निर्वाचन प्रो. एस.पी. सिंह बघेल के त्यागपत्र से रिक्त हुई सीट पर हुआ है। निषाद का कार्यकाल 4 जुलाई 2016 तक रहेगा।
बघेल बसपा के कोटे से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। पर, लोकसभा चुनाव के पहले वह राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।
राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद निषाद का ढोल-नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ यहां पार्टी मुख्यालय पर स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी और स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने भी हिस्सा लिया।