फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP attaks on Narendra Modi for his speech.

'मोदी से मीठी गोली के सिवा कुछ मिलने वाला नहीं'

Fri, 05 Sep 2014 11:09 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP attaks on Narendra Modi for his speech.

शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर सियासी चर्चा भी हुई। माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने कहा कि सपा सरकार शिक्षा में राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही।

विज्ञापन


यही कारण है कि जब शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी मिली तो उसके प्रसारण की अनुमति दे दी गई। हालांकि अली ने कहा कि उन्होंने भी मोदी के भाषण सुने हैं, इसलिए वह जानते हैं कि इससे मीठी गोली के सिवा कुछ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन


इस अवसर पर माध्यमिक के सात और बेसिक के 17 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महबूब अली ने कहा कि आज भी कई ऐसे परिवार ऐसे हैं जो अभावों के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार का प्रयास है कि सभी बच्चे शिक्षित हों और इसके लिए कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। सरकार चाहती है कि देश की हर बड़ी कुर्सी पर उत्तर प्रदेश का छात्र ही आगे चलकर बैठे।

शिक्षा विभाग का ब्यौरा एक क्लिक पर

SP attaks on Narendra Modi for his speech.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में कमी आई है और इसमें सुधार की जरूरत है। मां-बाप बच्चों को जन्म जरूर देते हैं, लेकिन संस्कार उसमें शिक्षक ही डालता है।

उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा के लिए उनकी सरकार ने काफी काम किए हैं। माता-पिता को भी बालिका शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने विभाग की वेबसाइट www.rmsa-up.in लॉन्च की। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस साइट पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले स्कूलों तथा इनमें कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षा के टॉपर और स्कूल का ब्यौरा भी उपलब्ध है।

प्रदेश सरकार‌ शिक्षा को लेकर गंभीर

SP attaks on Narendra Modi for his speech.

बेसिक शिक्षा परिषद ने आवास विकास परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 17 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन जीने की कला गुरु ही सिखाते हैं। प्रदेश सरकार शिक्षकों को पूरा सम्मान दे रही है, उनकी समस्याएं काफी हद तक दूर की जा चुकी हैं।

प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के प्रति गंभीर है। हाल ही एक लाख शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया गया है। सरकार ने 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षकों का सारा पैसा उसी दिन दिलाने की व्यवस्था की है।

माध्यमिक के इन शिक्षकों का हुआ सम्मान

SP attaks on Narendra Modi for his speech.

राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की प्रधानाचार्य सुषमा कथूरिया, भैया हरिमान दत्त इंटर कॉलेज धानेपुर गोंडा के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण सिंह, जैन इंटर कॉलेज रामपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम स्वरूप शर्मा, कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग जालौन के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ, किसान इंटर कॉलेज बभनान बस्ती के सहायक अध्यापक राधे श्याम वर्मा, कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज कायमगंज फर्रुखाबाद की प्रधानाचार्या सुनीता सचान और डायट गाजीपुर के प्रवक्ता राम अवतार सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed