{"_id":"61d3d9a4995ade04d05ad69e","slug":"sp-and-ssp-of-hardoi-and-pragraj-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई व प्रयागराज जिले के कप्तान सहित चार अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई व प्रयागराज जिले के कप्तान सहित चार अफसरों के तबादले
Tue, 04 Jan 2022 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:53 AM IST
सार
यूपी में प्रयागराज और हरदोई जिले के कप्तानों सहित चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में मंगलवार को हरदोई व प्रयागराज जिले के पुलिस अधीक्षक सहित चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस राजेश द्विवेदी को हरदोई जिले का नया एसपी बनाया गया है। अभी तक आईपीएस अजय कुमार इस पद पर तैनात थे। आईपीएस अजय को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह आईपीएस सर्व श्रेष्ठ तिवारी को लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्घ किया गया है। वह अभी तक पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
आईपीएस ओम प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वह अभी तक पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन