फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp and congress candidates jopin hands to defeat BJP in Raebareli.

रायबरेली: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और सपा लामबंद, मिलकर लड़ेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

Sat, 26 Jun 2021 06:23 PM IST
ishwar ashish अशोक शर्मा, अमर उजाला, रायबरेली
अशोक शर्मा, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Jun 2021 06:23 PM IST
सार

रायबरेली में भाजपा को हराने के लिए सपा और कांग्रेस लामबंद हो गए हैं। सपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
sp and congress candidates jopin hands to defeat BJP in Raebareli.
- फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में एक बार फिर भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हराने के लिए सपा और कांग्रेस का गठजोड़ हो गया है। सपा ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद अशोक सिंह की बहू आरती सिंह पत्नी मनीष सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला ने सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने रोहनिया से निर्दलीय उम्मीदवार रंजना चौधरी पर दांव लगाया है। इस चुनाव में बसपा कहीं भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होना तय माना जा रहा है। हालांकि इस चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका भी बहुत अहम है।
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस के मिल जाने से भाजपा शुरुआती दौर में कमजोर नजर आ रही हैं लेकिन सत्ता में होने की वजह से उसकी मजबूती से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कांग्रेस के गढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। 52 जिला पंचायत सदस्यों वाली जिला पंचायत में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन एक बार फिर चुनाव में कांग्रेस और भाजपा आमने सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खास बात यह है की बीते लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी के सामने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने चुनाव लड़ा था। दिनेश प्रताप चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने सोनिया को कड़ी टक्कर दी थी। इस तरह एक बार फिर रंजना चौधरी को पंचवटी परिवार यानी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इस सीट पर पंचवटी परिवार का दो बार कब्जा रहा है।

एक बार एमएलसी की अनुज वधू सुमन सिंह, जबकि दूसरी बार एमएलसी के भाई अवधेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। तीसरी बार अपना अध्यक्ष बनाने के लिए रंजना चौधरी मैदान में है, जिनको भाजपा ने अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस को समर्थन देने और अपना प्रत्याशी न उतारे जाने की पुष्टि सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की है।

...तो क्या प्रियंका और अखिलेश में बातचीत के बाद लिया गया निर्णय

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव होने के बाद सपा बराबर कहती रही कि इस बार वह जिला पंचायत पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसी कड़ी में सपा के पूर्व विधायक के बेटे विक्रांत अकेला ने सबसे पहले नामांकन करने के लिए पर्चा खरीदा।

इस बारे में पूर्व विधायक रामलाल अकेला से बात की गई तो उनका साफ कहना था की पार्टी हाईकमान की अनुमति के बाद ही बेटे ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा। लेकिन ऐन मौके पर सपा ने दूसरा दांव खेल दिया।

ऐसे में जाहिर है कि कांग्रेस और सपा में उच्च स्तर पर बातचीत करने के बाद ही सपा ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया होगा। सूत्रों का कहना है कि जिले की लोकसभा प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव से बातचीत के बाद कांग्रेस और सपा में तालमेल की सहमति बनी।

इस संबंध में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी और सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है की सपा और कांग्रेस में उच्च स्तरीय बैठक के बाद ही यह निर्णय लिया गया। दोनों प्रवक्ताओं ने किसी नेता का नाम लेने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed