फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and BSP alliance becomes talk of the town in uttar pradesh.

सपा-बसपा गठबंधन पर दलितों व पिछड़ों की नजर, चुनावी साल में और गरमाएगा मुद्दा

Fri, 30 Mar 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
SP and BSP alliance becomes talk of the town in uttar pradesh.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

सपा-बसपा गठबंधन पर दूसरे दलों के दलित व पिछड़े नेताओं की भी नजर लगी हुई है। भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जैसे नेताओं के बोल यूं ही नहीं बदले हैं। वंचितों व गरीबों के मुद्दों को लेकर उनमें बेचैनी है। आधार बचाए रखने के लिए वे दलितों, पिछड़ों की बात उठा रहे हैं। चुनावी साल में दलित-पिछड़ा राजनीति और गरमाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव- 2019 नजदीक आ रहा है, गांव, गरीब, किसान, दलितों और  पिछड़ों की चर्चा बढ़ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अति पिछड़ों, अति दलितों को ओबीसी आरक्षण में अलग से कोटा देने का वादा किया है तो एससी-एसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाने के विरोध में एनडीए के दलित सांसद पीएम मोदी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में ताजा मामला डॉ. आंबेडकर का नया नाम डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर करने का है। हालांकि, किसी दल ने इसका विरोध नहीं किया है लेकिन भाजपा विपक्ष पर निशाना साध रही है। कह रही है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने डॉ. आंबेडकर के सही नाम का उल्लेख नहीं किया तो उनके विचारों पर क्या अमल करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही उठा रहे मंशा पर सवाल

SP and BSP alliance becomes talk of the town in uttar pradesh.

आंबेडकर के सहारे दलितों, पिछड़ों में जनाधार बढ़ाने में जुटी भाजपा के कुछ नेता उसकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। बहराइच की सांसद सावित्री बाई फूले आरक्षण पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही हैं तो प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर दलितों, पिछड़ों की सुनवाई न होने का आरोप लगा रहे हैं।

दरअसल, गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने राजनीति का एजेंडा बदल दिया है। दलित व पिछड़े सियासत का केंद्र बिंदु बन गए हैं। सीएम ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर इस वर्ग को अलग से आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed