फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and BJP leaders join BSP.

यूपी सरकार अब तक की सबसे असंवेदनशील व अखिलेश खराब सीएम: नसीमुद्दीन

Sun, 21 Aug 2016 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Aug 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
SP and BJP leaders join BSP.
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए आगरा में रैली कर मायावती ने बसपा के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इस रैली में उन्होंने भाजपा व सपा सरकार पर खूब वार किए।
विज्ञापन


वहीं, मोहनलालगंज में सपा की पूर्व सांसद रीना चौधरी, 2009 में मोहनलालगंज से भाजपा से चुनाव लड़े राजन चौधरी व 2014 में लखनऊ में तृणमूल से चुनाव लड़ने वाले सर्वर मलिक बसपा में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी ज्वाइन कराई।
विज्ञापन


इस मौके पर नसीमुद्दीन ने कहा कि यूपी की सपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, इसलिए आगामी विधानमंडल सत्र में पार्टी सपा सरकार को अधूरे वादों पर सपा को सदन में घेरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा कि वह मुद्दों के आधार पर सरकार को घेरेंगे और सरकार की नीतियों को बेनकाब करेंगे।

'108 व 102 एंबुलेंस शोपीश बन कर रह गई'

SP and BJP leaders join BSP.

सिद्दीकी बोले, मरीजों की संख्या छिपाई जा रही है। 108 व 102 एंबुलेंस शोपीश बन कर रह गई हैं। दलित उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन उत्पीड़क खुलेआम घूमते रहते हैं। गन्ना किसानों का भुगतान हो नहीं रहा। बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

सिद्दीकी ने कहा कि सपा की जातिवाद, क्षेत्रवाद व परिवारवाद की नीति का खामियाजा प्रदेश भुगत रहा है। बसपा दोनों सदनों में काम रोको प्रस्ताव व अन्य नियमों के जरिए सपा के जनविरोधी रवैये का खुलासा करेगी।

‘पूरे हुए वादे, अब हैं नए इरादे’ की खोलेंगे पोल
सिद्दीकी ने सरकार के नारे ‘पूरे हुए वादे-अब हैं नए इरादे’ को हास्यास्पद करार देते हुए सवाल किया कि क्या उसने मुसलमानों को आरक्षण दिलाने, जेल में बंद मुसलमानों को रिहा कराने, 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने जैसे वादों को पूरा किया? उन्होंने कहा कि बसपा घोषणापत्र को लेकर की जा रही गलतबयानी का पर्दाफाश करेगी।

'जनहित के मुद्दों पर चर्चा से भाग रही सरकार'

SP and BJP leaders join BSP.

बसपा विधानमंडल दल के नेता गयाचरण दिनकर ने कहा कि  सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। वह डर रही है कि सत्र ज्यादा दिन तक चलेगा तो उसकी नाकामी जनता के बीच जाएगी।

इसीलिए वह सत्र को दो-तीन दिन में ही खत्म कर देना चाहती है। 23 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश करने और 24 को ही पारित कराने की योजना है। इसके बाद सदन का औचित्य नहीं रह जाता है।

सपा की पूर्व सांसद रीना चौधरी सहित तीन बसपा में शामिल
मोहनलालगंज से सपा की पूर्व सांसद रीना चौधरी सहित अलग-अलग दलों के दो अन्य नेता रविवार को बसपा में शामिल हो गए।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा विधानमंडल दल कार्यालय में रीना चौधरी, 2009 में मोहनलालगंज से ही भाजपा के प्रत्याशी रहे रंजन चौधरी और लखनऊ से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे मो. सरवर मलिक के बसपा में शामिल होने का एलान किया। सिद्दीकी ने कहा कि इन नेताओं के बसपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed