फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp and bjp clash in assembly session

सपाई बोले, गोला-बारुद जुटाती है भाजपा

Tue, 01 Jul 2014 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
sp and bjp clash in assembly session

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विधानसभा के आगे जोरदार प्रदर्शन पर मंगलवार को भी सदन में हंगामा हुआ। सदन में समाजपार्टी और भारतीय जना पार्टी आमने-सामने आ गई।

विज्ञापन


सपा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता फैलाती है और भाजपा के नेता गोला-बारूद, हथियार इकट्ठा करते हैं।

सपा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यही हैं अच्छे दिन के नतीजे? वहीं, भाजपा नेताओं ने सदन में सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सोमवार को भी हुआ सदन में हंगामा

sp and bjp clash in assembly session

बताते चलें कि सोमवार को भाजयुमो ने विधानभवन के आगे करीब 1 बजे के आस-पास जमकर बवाल काटा।

मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज और हथगोले तक इस्तेमाल करने पड़े। इस मामले पर सोमवार को भी विधानसभा व विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ।

भाजपा विधायकों ने वैल में आकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विधानसभा में भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता सतीश महाना ने शून्य प्रहर में तात्कालिक महत्व का मुद्दा बताते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला उठाया। साथ ही उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर इस मामले पर चर्चा कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जुलाई को भी खड़ा होगी मुसीबत!

sp and bjp clash in assembly session

उधर, मंगलवार को ही भाजयुमो पूर प्रदेश सपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।


सपा सरकार के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) भी मोर्चा खोले हुए है। पार्टी 14 जुलाई को प्रदेश भर में केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी।

इसमें महंगाई पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जाएगी। इसका निर्णय पार्टी की राज्य कौंसिल की दो दिनी बैठक में किया गया। पार्टी लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed