{"_id":"446536d32933e101831b63f61d4e99da","slug":"sp-and-bjp-are-behind-prise-rise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की वैट नीति से हमेशा ही परेशान रहेगी जनता: कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की वैट नीति से हमेशा ही परेशान रहेगी जनता: कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने मोदी सरकार व प्रदेश की सपा सरकार को महंगाई बढ़ाने वाली बताया है। उसने कहा कि वैट का जो तरीका प्रदेश सरकार ने अपनाया है उससे पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
इस नाते सभी वस्तुओं के दाम बढ़ना स्वाभाविक है। कांग्रेस जल्द ही दोनों सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज है।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। यादव सिंह जैसे कांड से प्रदेश की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
मोदी सरकार आम जनता के प्रति उदासीन है। प्रदेश सरकार ने वैट की नीति ऐसी बना दी है कि उपभोक्ता महंगाई की मार से हमेशा परेशान रहेगा।
उन्होंनें वैट की वर्तमान नीति को वापस लेने की मांग की।