फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKhilesh Nitish will defeat BJP in 2024

सपा मुख्यालय पर पोस्टरः यूपी+बिहार=मोदी सरकार बाहर, अखिलेश, नीतिश में गठजोड़ के साफ संकेत

Sat, 10 Sep 2022 08:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Sep 2022 08:19 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर पार्टी कार्यालय के बाहर लगा कर 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करने का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
AKhilesh Nitish will defeat BJP in 2024
सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाए जा रहे पोस्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि यूपी और बिहार एकजुट होकर भाजपा के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो केंद्र से भाजपा की सरकार खिसक सकती है।

विज्ञापन


इस तरह के पोस्टर सपा कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर लगा रहे हैं। सपा नेता आई पी सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।

बिहार में जदयू के भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ आने के बाद विपक्ष का आत्मविश्वास बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इससे भाजपा के लिए मिशन 2024 चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल में ही देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और विपक्ष को एकजुट किए जाने का संदेश दिया। यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने भी 125 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है कि सपा यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी व बिहार में लोकसभा की कुल मिलाकर 120 सीटें हैं जिन पर 2019 के चुनाव में भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें जीती थी। विपक्ष इन प्रदेशों में भाजपा की सीटें कम कर केंद्र की सत्ता से उसे बेदखल करने की योजना बना रहा है। 




बिहार में भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटें जीती थी। अब जदयू के भाजपा से अलग होने पर भाजपा को राज्य में बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान होना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना भाजपा से अलग हो चुकी है। ऐसे में 2024 में भाजपा की राह कठिन मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed