{"_id":"64bd69a95b27dbd47d0038a8","slug":"sow-green-fodder-by-removing-encroachment-from-pasture-raebareli-news-c-101-1-slko1031-1475-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारागाह से अतिक्रमण हटाकर हरे चारे की करेंं बुआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारागाह से अतिक्रमण हटाकर हरे चारे की करेंं बुआई
Sun, 23 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को बछरावां ब्लॉक सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गो आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई तक अभियान चलाकर चारागाह और गोचर की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाए। यह जमीनें खाली कराकर उनमें हरे चारे की बोवाई कराई जाए, ताकि गोवंशों को भरपूर मात्रा में हरा चारा खाने के लिए मिल सके। इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि जो जमीनें खाली कराएं जाएं, उसमें पौधरोपण भी हर हाल में कराया जाए। पौधों की देखभाल के लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि 46 गो आश्रय स्थलों में चारागाह व गोचर की भूमि को खाली कराया गया है। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कंपोस्ट खाद, गोबर पेंट, गोबर मूर्ति व दीपक बनवाए जाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय किया जाए। बैठक के बाद मंत्री ने कान्हा उपवन बछरावां गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईओ से गोवंशों को हरा चारा की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बरगद व आम के पौधे रोपित किए और कहा कि समस्त अधिकारी प्रत्येक गौशाला में अपने नाम से पौधरोपण करे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, सीडीओ पूजा यादव, सीबीओ डॉ. अनिल कुमार, एसडीएम रजितराम गुप्ता, बीडीओ शिव बहादुर मौजूद रहे।