फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sought answers from the headmistress in charge

Lucknow News: प्रभारी प्रधानाध्यापिका से जवाब मांगा

Sat, 18 Jan 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
sought answers from the headmistress in charge
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्राथमिक विद्यालय किसुनी सरायं में बुधवार को ताला लटकता मिला था। इसको लेकर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका से खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश थे। इसके बाद 15 जनवरी को स्कूल खोले गए। ऊंचाहार के किसुनी सरायं प्राथमिक विद्यालय में ताला लटका मिला था। अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में कहीं लटके ताले तो कहीं बच्चों का करते रहे इंतजार शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

बीईओ ऋचा सिंह ने बताया कि स्कूल क्यों बंद था, इस बारे में प्रभारी प्रधानाध्यापिका रमा दीक्षित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दो दिन के भीतर साक्ष्य सहित जवाब देने के लिए कहा गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed