फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonu and Monu expelled from BSP

बसपा ने दिग्गज नेता भाइयों को किया निष्कासित, सोनू तीन बार रह चुके हैं विधायक

Sun, 12 Jan 2020 09:23 PM IST
अवधेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Sonu and Monu expelled from BSP
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके भाई जिला पंचायत सदस्य यशभद्र सिंह मोनू को रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सोनू समाजवादी पार्टी (सपा) व बसपा से तीन बार विधायक रहे। वह पिछला लोकसभा चुनाव भी बसपा से लड़े थे। 
विज्ञापन


अपने पिता व पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह की हत्या के बाद वे पहला चुनाव अपने पिता की सीट इसौली से लड़कर सदन में पहुंचे थे। उसके बाद वर्ष 2002 व वर्ष 2007 में इसौली से सपा व बसपा से फिर विधायक चुने गए। वर्ष 2014 में चंद्रभद्र सिंह सोनू भाजपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दावेदारी के बाद भी टिकट नहीं मिलने पर वे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बसपा में फिर शामिल हो गए थे। बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ते हुए भाजपा सांसद मेनका गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे दूसरे स्थान पर रहे। उनके छोटे भाई यशभद्र सिंह मोनू धनपतगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रहे। मौजूदा समय में मोनू जिला पंचायत सदस्य हैं। मोनू जिला पंचायत अध्यक्ष का भी चुनाव लड़ चुके हैं। रविवार को बसपा ने दोनों भाइयों को पार्टी से बाहर कर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed