फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonologists will conduct tests in all three hospitals from today

Lucknow News: आज से तीनों अस्पतालों में जांच करेंगे सोनोलॉजिस्ट

Mon, 05 Jan 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sonologists will conduct tests in all three hospitals from today
लखनऊ। शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों बीआरडी महानगर, आलमबाग चंदरनगर 50 बेड और ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो जाएंगे। अपर निदेशक ने छह दिन पहले तीन सोनोलॉजिस्ट को यहां से संबद्ध किया था। विभाग से रिलीव न होने की वजह से वह जांच के लिए नहीं जा पा रहे थे। अब इन्हें रिलीव कर दिया गया है। एडी का कहना है कि तीनों अस्पतालों में सोमवार से विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

तीनों अस्पतालों में सोनोलॉजिस्ट न होने से कई माह से अल्ट्रासाउंड बंद था। इससेे गर्भवती व मरीजों को निजी या फिर दूसरे केंद्र जाना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने 30 दिसंबर को आदेश जारी करके तीनों अस्पतालों में एक-एक सोनोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी थी। इसमें बीकेटी साढ़ामऊ के रामसागर मिश्र संयुक्त अस्पताल में कार्यरत सोनोलॉजिस्ट डॉ. रियाजुद्दीन को बीआरडी महानगर अस्पताल, महानगर के पीएसी 35वीं वाहिनी में तैनात डॉ. शशिकांत को आलमबाग चंदरनगर स्थित 50 बेड संयुक्त अस्पताल और काकोरी सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी मिश्रा को ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल से संबद्ध किया था। इन्हें इन अस्पतालों में सप्ताह में तीन दिन सेवा देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed