{"_id":"5bbd9207867a5528740bcf76","slug":"soniya-gandhi-on-new-farakka-express-derailment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल हादसे पर रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने जताया दुख, जल्द करेंगी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हादसे पर रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने जताया दुख, जल्द करेंगी दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
सांसद सोनिया गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व जिला रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने हरचंदपुर में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। वह जल्द ही जिले का दौरा करेंगी। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
वहीं, जिले में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया।
वहीं, यूपी सरकार ने घायलों को 50 हजार रुपये व मृतकों के परिवारीजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि बुधवार सुबह रायबरेली के हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें करीब 30 लोग घायल हो गए जबकि सात की मौत हो गई।
विज्ञापन