फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonia gandhi slams narendra modi

सोनिया की चेतावनी, खुद को पीएम न समझें मोदी

Fri, 02 May 2014 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 May 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi slams narendra modi

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैजाबाद और बलरामपुर में रैलियां की जहां उन्होने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर खुलकर निशाना साधा और उन्हें चेतावनी दी कि वह खुद को प्रधानमंत्री समझने की भूल न करें।

विज्ञापन


सोनिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सबसे ऊपर होता है, जो कि अभी आना बाकी है।

उन्होने मोदी के बारे में कहा कि वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कि वह देश के प्रधानमंत्री हों।

वह पूरे देश की सम्पत्ति कुछ लोगों के हाथ सौंप देना चाहते हैं जो कि देश के लिए सही नहीं है।

टूट जाएगा मोदी का सपना

sonia gandhi slams narendra modi

बलरामपुर के स्थानीय परेड ग्राउंड में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. विनय कुमार पांडेय के समर्थन में हुई जनसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि सत्ता की भूख में चूर लोग कभी इस देश का भला नहीं कर सकते हैं।

गुजरात का विकास मॉडल महज एक धोखा है। उन्होंने कहा कि देश को गैर कांग्रेसी सरकारों ने हमेशा लूटा है। उन्होंने प्रदेश की बदहाली का मुद्दा उठाया।

कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास लिए हमेशा भरपूर धन दिया गया लेकिन प्रदेश की गैर कांग्रेसी सरकारों ने उसका दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है।

बेलगाम भाजपाइयों को सत्ता की भूख है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को कभी प्रधानमंत्री नहीं बनाएगी। चुनाव से पहले ही वह खुद को प्रधानमंत्री मान चुके हैं। 16 मई को उनका यह सपना भी चकनाचूर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात मॉडल गुमराह करने वाला

sonia gandhi slams narendra modi
मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं के बीच गांधी परिवार का मोदी पर हमला जारी है। सोनिया ने कहा कि भाजपा की विचारधारा कांग्रेस से अलग है।

हम सबको साथ लेकर विकास करना चाहते हैं, जबकि भाजपा की विचारधारा बांटने वाली हैं।

सोनिया ने गुजरात मॉडल पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दिनों झूठा गुजरात मॉडल बेंचकरो लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने मोदी पर हमला किया और कहा कि वह देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल देना चाहते हैं।
विज्ञापन

गुजरात में पानी की कमी

sonia gandhi slams narendra modi

सोनिया गांधी ने कहा कि गुजरात के गांवों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भरपूर धन दिया लेकिन प्रदेश की गैर कांग्रेसी सरकारों ने धन का दुरुपयोग किया।

केन्द्र सरकार ने मुसलमानों की बेहतरी के लिए सच्चर कमेटी की लगभग सभी सिफारिशें मान ली हैं। मुस्लिम बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिले इसके लिए शिक्षा नीति में भी बदलाव किया गया।

फैजाबाद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रसूलाबाद में पार्टी प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री के पक्ष में जनसभा करने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या व फैजाबाद आस्था और विश्वास की भूमि है।

गंगा-जमुनी तहजीब वाली इस धरती के लोगों ने बहुत मुसीबतें झेलीं हैं लेकिन धर्म व जाति की राजनीति से दूर रहकर सदैव एकता का संदेश दिया। कहा कि सब पर उसी का आशीर्वाद व रहमत है जिससे खुशहाली और तरक्की आती है लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो अपने को ईश्वर से बड़ा समझते हैं।

कांग्रेस से डरते हैं भाजपाई

sonia gandhi slams narendra modi

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात कहते हैं लेकिन कांग्रेस की नीति और जनता के प्रति समर्पण से घबराते हैं।

वह भाई को भाई से लड़ाकर नफरत के जरिए यह काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस जानती है कि कांग्रेस ने हर कुर्बानी देकर एकता बनाई है। भाजपा के साथ ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को भी उन्होंने निशाने पर रखा।

सोनिया ने कहा कि भाजपा के मुख्य प्रचारक नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं लेकिन कांग्रेस ने ही इससे लड़ने का आरटीआई जैसा मजबूत हथियार दिया। दोषियों के खिलाफ कदम उठाया।

उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि क्या नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ऐसे कदम उठाए है? दस साल में वह लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि शीशे के घर वाले दूसरों पर पत्थर फेंकने की हिम्मत कैसे करते हैं।

मोदी ही रहे निशाना

sonia gandhi slams narendra modi

अपने 22 मिनट के भाषण में ज्यादातर समय वह भाजपा और नरेंद्र मोदी पर ही बोलीं। उन्होंने लोगों को भाजपा व आरएसएस की नफरत भरी राजनीति से सतर्क रहने का संदेश दिया।

सपा व बसपा का नाम लिए बगैर जातीय सियासत करने वाली पार्टी कहकर दोनों दलों को घेरा।

कहा कि कांग्रेस देश को आर्थिक विकास के जरिए ऐसी दिशा में ले जाना चाहती है, जहां सत्ता कुछ लोगों के बीच न रहे लेकिन भाजपा का नजरिया नफरत की राजनीति से देश को आगे बढ़ाने का है।

उन्होंने अल्पसंख्यकों और समाज के पिछड़े व गरीबों के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मोदी ने भी लगाए आरोप

sonia gandhi slams narendra modi

वहीं मोदी ने भी सोनिया गांधी और राहुल पर आरोप लगाए थे। मोदी ने एक रैली में कहा था कि मां और बेटे में झूठ बोलने की होड़ मची हुई है। मां एक झूठ बोलती है तो बेटा दो, बेटा दो झूठ बोलता है तो मां तीन।

इसके अलावा मोदी ने रॉबर्ट वाड्रा पर भी सवाल उठाए और कहा था कि कांग्रेस के पास एक ऐसा जादूगर है जो कि एक लाख रूपये को तीन सौ करोड़ में बदल सकता है।

मोदी की वाड्रा पर की गई टिप्पणी के कारण ही, प्रियंका ने भी मोदी पर जमकर निशाना साधा। एक तो उन्होंने गुजरात मॉडल को ‌ही झूठा करार दिया वहीं यह भी कहा कि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है‌ लेकिन हम इस मुश्किल वक्त को पार कर और भी मजबूत होंगे।

अभी हाल ही में भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा पर सीडी भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed