फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonia Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

राजे व सुषमा पर चुप क्यों हैं मोदी: सोनिया गांधी

Fri, 11 Sep 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Sep 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवालाबाज वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा कहने वाले पहले अपने गिरेबान में झांकें। मोदी को अपने लोगों के कारनामे क्यों नहीं दिखते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर लगे आरोपों पर मोदी क्यों खामोश है।
विज्ञापन


सोनिया ने विकास के मोर्चे पर केंद्र सरकार को फेल बताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए विकास के झूठे वादों की कलई जनता के सामने खुल गई है। बिहार चुनाव के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कहा था कि कालेधन के खिलाफ कठोर कानून बनने से हवालाबाज परेशान हैं। इस पर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं सोनिया गांधी से इंदिरा नगर में मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब दिया।

बिहार के चुनाव का जवाब नहीं था सोनिया के पास

Sonia Gandhi attacks on PM Narendra Modi.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वह पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें कि उनकी सरकार में क्या हो रहा है। मोदी को अपने लोगों के कारनामे क्यों नहीं दिखते हैं।

चाहे मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला हो या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर लगे आरोप, इन पर मोदी क्यों चुप हैं।

विकास के मुद्दे पर सवाल के जवाब में सोनिया ने कहा कि चुनाव के दौरान आम जनता को विकास करने के खूब सपने दिखाए गए। आज विकास के झूठे वादे हवा-हवाई हो गए हैं।

केंद्र सरकार विकास के नाम पर फेल हो गई है। जनता पानी, बिजली समस्याओं से परेशान है। बिहार चुनाव के बारे में सवाल पर सोनिया से कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed